पंजाब

पंजाब में बैंक मैनेजर ने की आत्महत्या, महिलाओं के अंत:वस्त्र में मिला शव

mukeshwari
9 Jun 2023 6:03 PM GMT
पंजाब में बैंक मैनेजर ने की आत्महत्या, महिलाओं के अंत:वस्त्र में मिला शव
x

चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना में एक बैंक मैनेजर ने अपने किराये के मकान में शुक्रवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि उसने महिलाओं के अंत:वस्त्र पहन रखे थे। विनोद कुमार अमरपुरा इलाके में पहली मंजिल पर अकेले रहता था। शुक्रवार सुबह उसका शव एक रस्सी के सहारे झूलता मिला।

पुलिस को उसके कमरे से महिलाओं के कपड़े मिले हैं।

एक सार्वजनिक बैंक में मैनेजर के पद पर काम करने वाला कुमार वहां दो साल से अकेले रह रहा था। उसकी पत्नी और बच्चे फिरोजपुर शहर में रहते थे।

जांच अधिकारी आत्मा राम ने मीडिया को बताया कि मृतक का मोबाइल जांच के लिए साइबर सेल को दिया गया है। उन्होंने कहा, यह इस तरीके से संदिग्ध आत्महत्या का दुर्लभ मामला है।

पुलिस ने बताया कि कुमार अपने परिवार से मिलने के लिए फिरोजपुर गया था और गुरुवार की रात लुधियाना स्थित अपने आवास पर लौटा था।

सुबह नौकर ने घर का दरवाजा खटखटाया और मकान मालिक को बताया कि घर से भीतर से कोई जवाब नहीं दे रहा। बाद में उन्होंने उसका शव छत से झूलते देखा।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story