
x
Amritsarअमृतसर: भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान में घुसकर ऑपरेशन सिंदूर चलाया है। 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। इसके बाद लोगों में दहशत और अफरातफरी का माहौल है। युद्ध की आशंका को देखते हुए लोगों ने अपने घरों में राशन इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। बुधवार को शहर की किराना दुकानों के साथ-साथ द मॉल में भी लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग घंटों लाइनों में खड़े होकर खाने-पीने का सामान खरीदते नजर आए।
शहर के पेट्रोल पंपों पर भी यही हाल देखने को मिला। लोगों ने अपनी कारों के अलावा दोपहिया वाहनों में भी ईंधन भरा। इसके बाद बोतलों और डिब्बों में भी ईंधन भरवाकर स्टोर किया। उधर, पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर का कहना है कि लोगों को किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास नहीं करना चाहिए। स्थिति सामान्य है। सिर्फ मॉक ड्रिल की गई है।
TagsAmritsarऑपरेशन सिंदूरहड़कंपAmritsarOperation Sindoorpanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





