Amritsar अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में एक बड़ा हादसा हुआ है। अमृतसर के जंडियाला गुरु कस्बे में जीटी रोड पर बने फ्लाईओवर पर एक तेल टैंकर और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग लगने से कार में सवार दो लोग जिंदा जल गए। मौके का फायदा उठाकर तेल टैंकर चालक फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड जंडियाला गुरु की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग बुझती, कार में सवार दोनों लोगों की मौत हो चुकी थी। डीएसपी रविंदर सिंह, एसएचओ मुख्तियार सिंह और आर्मी कैंट से जवान पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। गनीमत रही कि टैंकर में भरे करीब 12 हजार लीटर तेल में आग नहीं लगी। वरना नजारा कुछ और होता।
जानकारी के अनुसार, तेल से भरा टैंकर जालंधर डिपो से 12 हज़ार लीटर तेल लेकर जंडियाला गुरु के तरनतारन बाईपास स्थित हुंदल फिलिंग स्टेशन जा रहा था। जैसे ही टैंकर जंडियाला गुरु के फ्लाईओवर पर पहुँचा, उसका अगला टायर फट गया। टैंकर अनियंत्रित होकर एक कार से टकरा गया। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद ज़ोरदार धमाका हुआ और कार व टैंकर के अगले हिस्से में आग लग गई। हादसे में कार सवार दो लोग ज़िंदा जल गए। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
डीएसपी रविंदर सिंह ने बताया कि शुरुआती जाँच में पता चला है कि तेल टैंकर का अगला टायर फटने से यह हादसा हुआ। दुर्घटनाग्रस्त कार संदीप ढींगरा पुत्र बाल कृष्ण ढींगरा, ई-39, द्वितीय तल, कृष्णा नगर, दक्षिणी दिल्ली के नाम पर पंजीकृत है। मृतकों की पहचान के लिए शवों को शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस घटना की जाँच कर रही है और आरोपी टैंकर चालक की तलाश की जा रही है।
TagsAmritsarतेल टैंकरकारटक्करआगAmritsaroil tankercarcollisionfire जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





