
x
Amritsar : शुक्रवार देर रात कशिश लेडीज सैलून पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान पार्लर संचालिका कशिश के पैर में गोली लगी, जबकि उनके पति कुलदीप ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई।
पुलिस ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल भेजा। जांच में पता चला है कि बदमाशों ने पार्लर को निशाना बनाकर हथियार लहराते हुए फरार होने से पहले 4-5 राउंड फायर किए। पार्लर के शटर और आसपास कई गोलियों के निशान मिले हैं।डीएसपी रविंदर पाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला फिरौती से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जंडियाला गुरु क्षेत्र में हाल के समय में कई फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
TagsAmritsarबदमाशोंपार्लरफायरिंगमहिलाघायल Amritsarassailantsparlorfiringwomaninjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





