पंजाब

Amritsar:सुबह-सुबह SBI बैंक में मची भगदड़, इधर-उधर भागे लोग

Sarita
15 Oct 2025 11:27 AM IST
Amritsar अमृतसर: अमृतसर के व्यस्त कटरा जयमल सिंह मार्केट में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शाखा में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि बैंक का फर्नीचर, दस्तावेज़ और अन्य सामान कुछ ही मिनटों में राख हो गया।सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जाँच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि आग लगने के समय बैंक में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।
इमारत से धुआँ उठता देख, उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया।मौके पर तीन दमकल गाड़ियाँ पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी और धीरे-धीरे अन्य इलाकों में फैल गई। समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें फिलहाल मौके पर हैं और आग लगने के सही कारणों की जाँच की जा रही है।
Next Story