पंजाब
जालंधर में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या, गर्भवती पत्नी भी घायल
Apurva Srivastav
15 April 2024 12:46 PM IST

x
जालंधर : में युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर के बस्तियात इलाके में रविवार रात रंजिशन एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
घटना जालंधर के बस्ती शेख के मोहल्ला चाय आम की है जब युवक अंकित मोटरसाइकिल से अपनी चार माह की गर्भवती पत्नी को दवाई दिलाने ले जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया। तेजधार हथियारों से बदमाशों ने करीब 17 बार युवक के सिर, पीठ और पेट में वार किए।
जिससे युवक की आंतें तक बाहर आ गईं। बताया जा रहा है कि युवक की गर्भवती पत्नी जैसे ही अपने पति को बचाने के लिए आगे बढ़ी तो हमलावरों ने उस पर भी लगातार तेजधार हथियारों से वार किए। मृतक की पहचान बस्तियात के रहने वाले अंकित जंबा (26) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि अंकित प्लास (औजार) फैक्ट्री का मालिक था। हत्या के आरोप आम आदमी पार्टी के वर्कर करण मल्ली और उनके साथियों पर लगा है। मृतक के भाई मनी ने बताया कि उनका आरोपियों के साथ पुराना झगड़ा चल रहा है। इसी रंजिश पर उन पर हमला किया गया है।
जानकारी मिली है कि थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने AAP वर्कर करण मल्ली, सोनू, अजय, सन्नी सहित 6 के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Tagsजालंधरयुवक हत्यागर्भवती पत्नीघायलJalandharyouth murderedpregnant wifeinjuredपंजाब खबरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





