ओडिशा

युवक ने की आत्महत्या, घरेलू विवाद का मामला

Gulabi Jagat
28 May 2022 10:37 AM IST
युवक ने की आत्महत्या, घरेलू विवाद का मामला
x
घरेलू विवाद का मामला
राजगांगपुर : राजगांगपुर भगत टोली में एक युवक ने घर में किसी के न रहने पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भगत टोली के रहने वाले 34 वर्षीय किसान साहा कुछ दिनों से ट्रेन में बादाम बेच अपने परिवार की रोजी रोटी चला रहा था। लेकिन लाक डाउन में उसका व्यापार बंद हो गया था। कुछ दिनों तक किसी तरह गुजर बसर करने के बाद वह ओसीएल में ठेके मजदूर के तौर पर कार्य कर रहा था। एक सप्ताह पहले किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होने पर वह अपने बच्चे लेकर मायके चली गई थी।
वह गुरुवार की शाम को अपनी पत्नी के साथ फोन पर बात की। जिसके कुछ देर बाद उसने गले में फंदा डालकर फांसी लगा ली। भाई ने जब उसे रस्सी से झूलता पाया तो उसे बचाने का प्रयास किया। उसे रस्सी से उतारकर राजगामगपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को जब्त कर शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम कराई थी। पुलिस इस संबंध में एक अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
Next Story