ओडिशा

ओडिशा विधानसभा में हंगामा, द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस नेता ने दिया था बयान

Gulabi Jagat
14 July 2022 11:28 AM GMT
ओडिशा विधानसभा में हंगामा, द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस नेता ने दिया था बयान
x
कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यसमिति के विशेष स्थायी आमंत्रित सदस्य तथा पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. अजय कुमार द्वारा एनडीए राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ दिए गए विवादित बयान को लेकर ओडिशा विधानसभा में आज भारी हंगामा हुआ है।
भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यसमिति के विशेष स्थायी आमंत्रित सदस्य तथा पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय कुमार के बयान की निंदा करने के साथ ही कांग्रेस से क्षमा मांगने तथा सदन में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की मांग किए।
कांग्रेस नेता के बयान को महिला, दलित एवं आदिवासी विरोधी बताते हुए भाजपा विधायकों ने राहुल गांधी एवं क्रांग्रेस पार्टी से क्षमा मांगने को कहा है। हालांकि भाजपा की तरफ से की गई मांग का सदन में कांग्रेस के विधायकों ने विरोध किया। भाजपा ए​वं कांग्रेस के विधायकों के बीच हो हल्ला जारी रहने से विधानसभा अध्यक्ष विक्रम केशरी आरूख ने पहले सदन की कार्यवाही 11:30 बजे तक एवं फिर अपराह्न 4 बजे तक मुलतवी घोषित कर दी है।
द्रौपदी मुर्मू के प्रति की गई अशोभनीय टिप्पणी की निंदा
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नोत्तर काल में भाजपा के विधायकों ने कांग्रेस नेता द्वारा द्रौपदी मुर्मू के प्रति की गई अशोभनीय टिप्पणी की निंदा की तो कांग्रेस के विधायकों ने इसका विरोध किया। भाजपा विधायक मोहन माझी ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया है।
वहीं अजय कुमार ने जिस प्रकार से आदिवासियों के खिलाफ एवं एनडीए की राष्ट्रपति उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ टिप्पणी की है, वह दुर्भाग्यजनक है। द्रौपदी मुर्मू आदिवासियों के विकास के लिए हर समय प्रयास किया है। जब वह काउंसलर थी, विधायक थी मंत्री थी, हर समय उन्होंने आदिवासियों के विकास के लिए काम किया है। इतना ही नहीं जब वह झारखंड की राज्यपाल थी तब उनके पास सीएनटी बिल हस्ताक्षर करने के लिए लायी गई तो उन्होंने उसे वापस कर दिया।
ओडिशा में लगातार बारिश में खिसकी पहाड़ की चट्टान, 7 घर दबकर नष्ट
ओडिशा में बारिश के कारण चट्टान खिसकने से सात घर दबकर नष्‍ट, दहशत में लोग
यह भी पढ़ें
इस बिल में आदिवासियों की जमीन को सामान्य वर्ग लोग भी खरीदने का प्रावधान था। इसके बावजूद कांग्रेस आज राहुल गांधी के इशारे पर जिस प्रकार बयान दिया है, उसके खिलाफ हम विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाने की मांग किए हैं। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की आदिवासी महिला हैं, ऐसे में सभी को उनका समर्थन करना चाहिए। भाजपा विधायक ने कहा कि जब प्रतिभा पाटिल राष्ट्रपति की उम्मीदवार बनी थी तब महाराष्ट्र से सभी राजनीतिक दल के लोगों ने पार्टी से ऊपर उठकर उनका समर्थन किया था।
कोलकाता में भी जब प्रणव मुखर्जी राष्ट्रपति उम्मीदवार बने थे तब ममता बनर्जी ने भी टीएमसी की तरफ से उनका समर्थन किया था। ऐसे में आज हम फिर प्रदेश कांग्रेस के विधायकों से अपील करना चाहता हूं कि वे ओडिशा की एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने के बदले जिस प्रकार से कांग्रेस के नेता अजय कुमार ने आदिवासी विरोधी एवं द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ टिप्पणी की है वह दुर्भाग्यजनक है।
इसके लिए आज भाजपा विधायक दल की तरफ से सदन में एक निंदा प्रस्ताव कांग्रेस के खिलाफ लाने की मांग की गई है। कांग्रेस क्षाम मांगे एवं राहुल गांधी क्षमा मांगे। भाजपा नेताओं हाथ में बैनर एवं प्लाकार्ड पकड़कर विरोध प्रदर्शन किया है।
कांग्रेस विधायक दल के नेता ने कहा हम भी करते हैं द्रौपदी मुर्मू का सम्मान
वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्र ने कहा है कि राहुल गांधी एवं अजय कुमार सदन के सदस्य नहीं हैं। ऐसे में उनके खिलाफ चर्चा करना हमारी विधानसभा सदन के खिलाफ है। पहले की घटनाओं को याद दिलाते हुए नरसिंह मिश्र ने कहा है कि मैंने भी एक पेपर कटिंग सदन में पढ़ रहा था।
उस समय विरोधी दल के उप नेता ने इसका विरोध किया था। अब फिर किस प्रकार से भाजपा समान बात दोहरा रही है। द्रौपदी मुर्मू आदिवासी महिला हैं। उनका हम लोग भी सम्मान करते हैं। मैंने व्यक्तिगत रूप से उनकी प्रशंसा की है। हालांकि वह जिस चिंताधारा में जा रही हैं, उसका हम विरोध कर रहे हैं। द्रौपदी मुर्मू का हम विरोध नहीं कर रहे हैं। भाजपा जो बात उठा रही है उसमें कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं है।
Next Story