
x
चोरी करने वाला गिरफ्तार
राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के भीतर से तांबा तार चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, एक व्यक्ति फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपित का नाम मुरली महंत (22) है। उसके पास से 40 किलो चोरी का तांबा केबल तार जब्त किया गया है। रात को आरोपित अपने साथी के साथ संयंत्र परिसर में घुसा था। जहां से दोनों तांबा का तार चुराकर भाग रहे थे। इसी दौरान सीआइएसएफ की टीम ने इनमें से एक को दौड़ाकर रंगेहाथ पकड़ा था।
Next Story





