ओडिशा

ओड़िशा के इन 15 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार

Gulabi Jagat
10 Jun 2022 3:43 PM IST
ओड़िशा के इन 15 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार
x
ओड़िशा न्यूज
ओडिशा के अधिकांश जिलों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। खासकर पश्चिम ओडिशा में ग्रीष्म प्रवाह एवं तटीय ओडिशा में उमस से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। बुधवार की तरह गुरूवार को पश्चिम ओडिशा में भीषण ग्रीष्म प्रवाह का सामना लोगों को करना पड़ा है। बलांगीर शहर में तो तापमान 45.3 डिसे तक पहुंच गया और टिटिलागड़ में 45.2 डिसे तापमान रिकार्ड किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के 15 शहरों में सर्वोच्च तापमान 40 डिसे के ऊपर रिकार्ड किया गया है।
15 शहरों में तापमान 40 डिसे के ऊपर
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 15 शहरों में तापमान 40 डिसे के ऊपर रिकार्ड किया गया है तो 5 शहरों में तापमान 43 डिसे के ऊपर एवं दो शहर में तापमान 45 डिसे के ऊपर रिकार्ड किया गया है। आगामी दो दिनों में तापमान कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है। यह जानकारी भुवनेश्वर मौसम विभाग की तरफ से दी गई है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बारीपदा में सर्वोच्च तापमान 40 डिसे, झारसुगुड़ा में 42.7 डिसे, सम्बलपुर में 42 डिसे, सुन्दरगड़ में 42 डिसे, हीराकुद में 41.3 डिसे, भवानीपाटना में 43.5 डिसे, देवगड़ में तापमान 41.2 डिसे, बरगड़ में 42.6 डिसे, नुआपड़ा में 42.4 डिसे, नवरंगपुर में 40 डिसे, सोनपुर में 41.5 डिसे, बौद्ध में 44 डिसे, मालकानगिरी में 43 डिसे तापमान रिकार्ड किया गया है। उसी तरह से तटीय ओडिशा के अधिकांश जगहों पर तापमान 40 डिसे के नीचे रहा है। भुवनेश्वर में सर्वोच्च तापमान 33.2 डिसे रिकार्ड किया गया है जबकि कटक में तापमान 33 डिसे एवं पुरी में सर्वोच्च तापमान 32.9 डिसे रिकार्ड किया गया है।
Next Story