ओडिशा

भाजपा-बीजद में टकराव की स्थिति के बाद झारसुगुड़ा में धारा 144 लागू, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Gulabi Jagat
13 July 2022 10:00 AM GMT
भाजपा-बीजद में टकराव की स्थिति के बाद झारसुगुड़ा में धारा 144 लागू, पढ़ें क्या है पूरा मामला
x
झारसुगुड़ा में धारा 144 लागू
झारसुगुड़ा। स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास के घर रसोइया ललित साहू की आत्महत्या के मामले को लेकर झंडा चौक पर रविवार को भाजपा-बीजद में झड़प हो गयी। जिसके बाद झारसुगुड़ा में अशांति की आशंका में धारा 144 लागू कर दी गई है। झारसुगुड़ा थाने के सामने और झंडा चौक से धर्मशाला चौक तक 144 जारी किए जाने की सूचना है।
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास के घर में रसोइया ललित साहू की मौत को लेकर रविवार को थाना घेराव की चेतावनी दी थी। इस बीच झारसुगुड़ा सेचतन नगारिक मंच व अन्य संगठनों ने मृतक ललित साहू के पिता बेलारशन साहू द्वारा दिए गए बयान के आधार पर भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन को उतरने की बात कही थी। दोनों पक्षों के आंदोलन की चेतावनी को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की और से धारा 144 लागू कर दिया गया है।
धारा 144 लागू होने के बावजूद रविवार को दोनों पक्ष आंदोलन पर उतरे थे। झारसुगुड़ा थाने के पास झंडा चौक पर दोनों पक्षों के बीच आंदोलन के दौरान झड़प हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के 350 लोगों को हिरासत में लिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश जैन ने आंदोलन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला कार्यकर्ताओं पर पत्थर, टमाटर आदि से मारने का आरोप लगाया है। अब इलाके में तनाव है। घटनास्थल पर भारी मात्री में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
उधर, इस घटना के बाद शहर की यातायात व्यवस्था बाधित हुई है। सूचना है कि ललित की मौत पर भाजपा ने सवाल उठाया था कि ऐसी क्या जरूरत आन पड़ी थी कि रातों- रात उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसे लेकर पूर्व में भाजपा की और से झारसुगुड़ा एसपी को मांग पत्र सौंपकर मामले की सीबीआइ जांच की मांग की गई थी। जिसकी एक प्रति मुख्यमंत्री केंद्रीय गृह मंत्री, पुलिस डीजी, बरगढ़ सांसद व मुख्य शासन सचिव को भी दी गई है। इससे पहले भाजपा ने झारसुगुड़ा एसडीपी को एक मांग पत्र सौंपा था जिसमें सीबीआई जांच की मांग की गई थी। याचिका की प्रतियां मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, पुलिस महानिदेशक, बरगढ़ सांसद और मुख्य सचिव को भी सौंपी गईं।
Next Story