ओडिशा
राउरकेला: जनसुनवाई में उठा सड़क, नाली, पानी और बिजली का मुद्दा
Gulabi Jagat
3 May 2022 1:35 PM IST

x
ओड़िशा न्यूज
राउरकेला : सुंदरगढ़ जिला प्रशासन ने सोमवार को स्थानीय सदभावना भवन में संयुक्त जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। मौके पर मौजूद जिलापाल निखिल पवन कल्याण ने जिले की विभिन्न पंचायतों के लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका निराकरण करने का निर्देश दिया। जनसुनवाई कार्यक्रम में सुंदरगढ़ नगर पालिका समेत जिले के विभिन्न पंचायतों के लोग शामिल हुए। सुंदरगढ़ नगर पालिका के विभिन्न वार्डों के लोगों ने सड़क, नाली, पेयजल और बिजली की समस्या की ओर जिलापाल का ध्यान आकर्षित किया। साथ ही कुछ लोगों ने विकास को लेकर अपने सुझाव भी दिए। इस जिलापाल ने स्वागत करने के साथ ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए ग्रामसभा स्तर पर जनहित योजनाओं को स्वीकृत कर सरपंच के जरिए आवेदन करने के लिए ग्रामीणों को सलाह दी। कार्यक्रम में सुंदरगढ़ एसपी सागरिक नाथ, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी के परियोजना निदेशक भैरब सिंह पटेल, एडीएम रवि नारायण साहू और शिव टोप्पो, उप जिलापाल अभिमन्यु बेहरा, एकीकृत आदिवासी विकास एजेंसी के परियोजना प्रबंधक रामकृष्ण गंड, जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सरोज कुमार मिश्र, सुंदरगढ़ नगरपालिका के कार्यपालक पदाधिकारी मधुस्मिता सिंह समेत विभिन्न विभागों को पदाधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के निर्देश पर प्रत्येक माह के पहले सोमवार को जिला मुख्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम चल रहा था। प्रखंड स्तर पर जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं व शिकायत का समाधान किया जा रहा था। लेकिन कोविड के कारण उक्त कार्यक्रम को सामयिक रूप से स्थागित रखा गया था। विगत 18 अप्रैल से इस कार्यक्रम को फिर से शुरू किया गया है। सुंदरगढ़ में 18 अप्रैल को जनसुनवाई हुई, जबकि 25 अप्रैल को कोइडा में संयुक्त जनसुनवाई हुई. 9 मई को राउरकेला में संयुक्त जन सुनवाई होगी।
Next Story





