ओडिशा
संबलपुर आए यात्री से लूटपाट, दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Gulabi Jagat
2 July 2022 10:35 AM IST

x
संबलपुर आए यात्री से लूटपाट
संबलपुर : बीते मंगलवार की प्रात: केंदुझर से संबलपुर आए बस यात्री से लूटपाट कर फरार हो जाने वाले दो लुटेरों को, संबद्ध अईंठापाली थाना की पुलिस ने लूट के रुपए और सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर गुरुवार के दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थानेदार योगेश पंडा के अनुसार, मंगलवार के अपरान्ह, केंदुझर जिला के हरिचंदनपुर के शंकर्षण महंत ने थाना पहुंचकर इस लूट की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश में जुट गई और गुरुवार के दिन दोनों लुटेरों को लूट के रुपए और सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।
Next Story





