ओडिशा

ओड़िशा में प्लांट साइट पुलिस ने गांजा के साथ दो तस्करों को दबोचा

Gulabi Jagat
16 Jun 2022 2:27 PM IST
ओड़िशा में प्लांट साइट पुलिस ने गांजा के साथ दो तस्करों को दबोचा
x
ओड़िशा न्यूज
राउरकेला : प्लांट साइट थाना की पुलिस ने राउरकेला से रांची गांजा लेकर जा रहे दो लोगों को पुराना स्टेशन रोड के गणेश चौक के पास से गिरफ्तार किया। इनके पास से एक बोरा में भर्ती 24 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है।
प्लांट साइट थाना अधिकारी संतोष कुमार जेना ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को पुराना स्टेशन के निकट गणेश चौक मैदान के पास राउरकेला से रांची एक बोरा गांजा भेजने की तैयारी किए जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर वहां छापेमारी कर रेलवे ओवरब्रिज के पास से गोपाबंधुपल्ली निवासी श्याम बिहारी यादव और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रफीकुल यादव को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक बोरा में भरा करीब 24 किलो 411 ग्राम प्रतिबंधित गांजा समेत नकद 12 सौ रुपये बरामद किया गया। काबिलेगौर बात यह कि गोपोबंधुपाली में रहने वाला श्याम बिहारी यादव पहले राउरकेला स्टेशन में कुली का काम करता था। वह एक गांजा तस्कर के संपर्क में आने के बाद ज्यादा कमाई के चक्कर गांजा तस्करी करने लगा। वह कई बार गांजा तस्करी में जेल जाने के बावजूद वहां से आने के बाद फिर अपना काम शुरू कर देता है। इस संबंध में प्लांट साइट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।

Next Story