ओडिशा

उड़ीसा न्यूज: लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्रेष्ठ सेवा के लिए हुए सम्मानित

Gulabi Jagat
31 May 2022 4:20 PM IST
उड़ीसा न्यूज: लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्रेष्ठ सेवा के लिए हुए सम्मानित
x
उड़ीसा न्यूज
राउरकेला : श्रेष्ठ सेवा कार्य के लिए लायंस क्लब वेदव्यास ग्रेटर व त्रिवेणी के पूर्व अध्यक्षों को लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राकेश कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने पूर्व अध्यक्षों का मनोबल बढ़ाने के साथ ही सेवा कार्य में योगदान जारी रखने का परामर्श दिया। लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा क्लब के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर महापात्र, आदिकंद भोल, गोरखनाथ श्रीवास्तव, वन विहारी राणा, किरण प्रसाद मेहेर को सम्मानित किया। अपने अनुभव साझा किए और एक दूसरे का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र केसरी सिंहदेव ने किया। राकेश कुमार सिंह ने सभी पूर्व अध्यक्षों का आभार प्रकट किया। 16 साल से पूरे जिले में क्लब के सदस्यों ने बेहतर काम कर अपनी अलग पहचान बनायी है। ओडिशा प्रदेश के सदस्यों को मल्टिपल काउंसिल में जगह मिलने से सम्मान बढ़ने की बात उन्होंने कही। भवानीशंकर चंदेल ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया।
Next Story