
x
Odisha ओडिशा: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मासूम बच्चा घर में स्टील के बर्तन से खेल रहा था. अचानक बच्चे का मुंह बर्तन के अंदर फंस गया. यह देख बच्चे के माता-पिता चिंतित हो गए. परिजनों ने सिर को बर्तन से बाहर निकालने के कई प्रयास किए, लेकिन वे असफल रहे. बच्चे के परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने कटर की मदद से बर्तन को काटकर उसकी जान बचाई|
मामला बणई थाना क्षेत्र के जांगला गांव में रहने वाले बबुली मुंडा और सविना मुंडा के बेटे शुभम का है. जो घर में स्टील के बर्तन से खेल रहा था. खेलते-खेलते उसने अपना सिर स्टील के बड़े बर्तन में डाल दिया, लेकिन जब उसने उसे बाहर निकालने की कोशिश की तो वह फंस गया. परिजनों ने घरेलू उपचार से उसे बाहर निकालने की पूरी कोशिश की, लेकिन बर्तन का रिम इतना टाइट था कि सारे प्रयास विफल रहे. इस दौरान बच्चा रोता रहा. डॉक्टर ने बचाई जान
घबराए माता-पिता पीड़ित शुभम को बणई के अनुमंडल अस्पताल ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर प्रभात रंजन सिंह और उनकी टीम ने पहले सिर को निकालने का आसान प्रयास किया। लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। पीड़ित शुभम की हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने कैंची और कटर से बर्तन काटने का फैसला किया। इसके बाद पीड़ित शुभम सुरक्षित बाहर आ गया।
डॉक्टरों की तत्परता और सही निर्णय के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। शुभम अब पूरी तरह स्वस्थ है और परिजनों ने डॉक्टरों का आभार जताया है। वहीं परिजनों का कहना है कि बच्चे ने गलती से ऐसा कर दिया। वे किसी अनहोनी की आशंका से काफी डर गए थे। लेकिन डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली। साथ ही डॉक्टरों ने परिजनों को सलाह दी कि छोटे बच्चे नादान होते हैं। परिजनों को उनकी हर गतिविधि पर नजर रखनी चाहिए।
TagsOdishaखेलतेबच्चेसिरबर्तन Odishaplayingchildheadpotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





