
x
Odisha ओडिशा : ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक ट्रैक्टर के नदी में गिर जाने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह हादसा बृहस्पतिवार शाम जिले के करंजिया खंड अंतर्गत मुर्गासाही गांव के पास हुआ। यह दुर्घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर पर सवार आठ व्यक्ति झुमुकाकुदार गांव से लौट रहे थे।
करंजिया के उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ने बताया कि चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ट्रैक्टर देव नदी में गिर गया। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए तीन लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि घायलों को करंजिया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
TagsOdishaनदीट्रैक्टर3 मौत5 घायलOdisharivertractor3 dead5 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





