ओडिशा

Odisha : दर्दनाक हादसा, ट्रक और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत

Sarita
16 March 2025 6:50 AM IST
Odisha : दर्दनाक हादसा, ट्रक और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत
x
Odisha ओडिशा: भुवनेश्वर में अपनी बेटी से मिलने जा रहे मां, पिता और उसके भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई. ये पूरी घटना ओडिशा के क्योंझर जिले की है. एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति, पत्नी और बेटे की मौत हो गई. हादसा शनिवार को क्योंझर जिले के चंपुआ थाना क्षेत्र के दोलिता चौक पर हुआ, जहां उनकी बाइक एक ट्रक से टकरा गई. मृतकों की पहचान ऐबन प्रधान, मथामणि प्रधान और उनके बेटे मंगल प्रधान के रूप में हुई है|
तीनों बाइक से अपनी शादीशुदा बेटी से मिलने जा रहे थे, तभी ये भयानक हादसा हुआ. बेटी के घर के ठीक सामने ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां और बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया|
Next Story