ओडिशा
ओड़िशा: राउरकेला इस्पात संयंत्र ने दर्ज किया वित्त वर्ष 2022-23 के पहले दो महीनों में उल्लेखनीय प्रदर्शन
Gulabi Jagat
9 Jun 2022 9:52 AM IST

x
ओड़िशा न्यूज
राउरकेला : राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) ने वित्त वर्ष 2022-23 के पहले दो महीनों में उत्पादन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन दर्ज किया है I संयंत्र ने वित्त वर्ष के अप्रैल- मई में 748139 टन हॉट मेटल, 670498 टन क्रूड स्टील और 601337 टन विक्री योग्य स्टील का उत्पादन किया। जो साल दर साल की तुलना में क्रमशः 7.94 प्रतिशत, 5.25 प्रतिशत और 3.32 प्रतिशत बढ़त है। 1188002 टन के कुल सिंटर उत्पादन के साथ अप्रैल-मई के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सिंटरिंग प्लांट् ने भी तालमेल बैठाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समग्र बढ़ोत्तरी में योगदान देने के लिए मई, 2022 में सिंटरिंग प्लांट– 2 ने 183109 टन सिंटर का सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन हासिल किया।
कोकओवन बैटरी-6 ने पहले दो महीनों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज करने के लिए 90.5 की औसत पुशिंग दर्ज की जो 2018 में हासिल किए गए अपने पहले के सर्वश्रेष्ठ औसत 89.7 पुशिंग में एक अच्छा सुधार है। इसी तरह से प्रेषण के मामले में, आरएसपी ने 2.32 प्रतिशत की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि के साथ 599692 टन के विक्रेय योग्य स्टील का सर्वश्रेष्ठ अप्रैल-मई प्रेषण रिकॉर्ड दर्ज किया।
उल्लेखनीय है कि आरएसपी की अत्याधुनिक हॉट स्ट्रिप मिल-2 ने मई, 2022 में एक लाख टन से अधिक स्लैब को सफलतापूर्वक रोल किया। स्थिरीकरण प्रक्रिया में तेजी से प्रगति कर रही अल्ट्रा मॉडर्न मिल आशाजनक परिणाम दिखा रही है। मिल ने अब तक तीन लाख टन से अधिक एचआर क्वायल का उत्पादन किया है और 2.5 लाख टन से अधिक का प्रेषण किया है। विश्व स्तर के उत्पादों की विस्तृत किस्मों को बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया, मिल आला बाजार की विभिन्न मांगों को पूरा करेगा।
Next Story





