ओडिशा
ओड़िशा: शहर के सबसे पुराने डीएवी तालाब के कायाकल्प का काम धीमा
Gulabi Jagat
18 May 2022 7:18 PM IST

x
शहर के सबसे पुराने डीएवी तालाब के कायाकल्प करने का निर्णय लिया गया था
शहर के सबसे पुराने डीएवी तालाब के कायाकल्प करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन काम काफी धीमी गति से चल रहा है। 8.97 करोड़ की लागत पर इसका काम नवंबर 2021 तक पूरा करना था पर इसके सात महीने बीत जाने के बावजूद काम अधूरा है।
यहां फूड स्टॉल, बोटिग, पिकनिक स्पॉट, बच्चों के खेलने की जगह, खुला मंच आदि का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें लगातार विलंब हो रहा है। डीएवी तालाब का इस्तेमाल आसपास की बस्ती के लोग स्नान के लिए भी करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा व छठ के मौके पर इस तालाब का महत्व अधिक बढ़ जाता है। साल में दो बार यहां बड़े कार्यक्रम होते हैं।
तालाब पंकज व जलकुंभी से भरा होने के कारण स्नान के लिए भी जगह कम पड़ रही है। गंदगी बढ़ने के कारण यहां मूर्ति विसर्जन पर भी रोक लगाई गई है। घेराबंदी नहीं होने के कारण बस्ती क्षेत्र के लोग तालाब के किनारे ही शौच कर रहे हैं।
तालाब में मछली पालन भी नहीं हो पा रहा है। राउरकेला महानगर निगम की ओर से इस तालाब के सुंदरीकरण के साथ मनोरंजन स्थल में तब्दील करने के लिए काम शुरू किया गया है। इसका काम नवंबर महीने तक पूरा होना था पर यह काम धीमी गति से चलने के कारण यह प्रथम स्टेज पर ही है। यहां पर शहर वासियों के लिए फूड स्टॉल, नौका विहार, पिकनिक स्पॉट, पार्क, बच्चों के खेलने के लिए साधन, खुला मंच आदि की सुविधा होगी।
प्राकृतिक दृश्य वाले पाथ वे का भी निर्माण करना था। नवंबर आने में कुछ ही दिन शेष हैं पर अब तक यहां फूड स्टॉल ही बन पाए हैं। निर्माण कार्य रुका होने के कारण बालू, मिट्टी बहकर तालाब में जा रही है। निर्धारित समय पर काम नहीं होने से इसकी लागत भी बढ़ती जा रही है। जाड़े बाद गर्मी में इसका काम पूरा होने की उम्मीद थी पर संभव नहीं हो पाया है। इसके और छह महीने समय लग सकते हैं।
Next Story





