ओडिशा
ओड़िशा न्यूज: विजिलेंस इंस्पेक्टर मानसी जेना नौकरी से बर्खास्त
Gulabi Jagat
11 Jun 2022 1:50 PM IST

x
ओड़िशा न्यूज
संबलपुर : करीब एक महीने पहले, 10 लाख रुपए की रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार संबलपुर मंडल विजिलेंस की इंस्पेक्टर मानसी जेना को शुक्रवार के दिन राज्य के पुलिस महानिदेशक सुनील कुमार बंसल ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया। जेना वर्ष 2005 से पुलिस विभाग में नौकरी कर रही थी और संबलपुर में पदस्थ थी।
विजिलेंस की ओर से बताया गया है कि बीते 13 मई के दिन, संबलपुर विजिलेंस मंडल की इंटरनल सेल की टीम ने विभागीय इंस्पेक्टर मानसी जेना और बरगढ़ जिला के लस्तला गांव के बिचौलिए मुकेश साहू को 10 लाख रुपए की रिश्वत वसूलते रंगेहाथ पकड़ा था और 14 मई के दिन दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
बताया गया है कि बरगढ़ जिला में पदस्थ एक सरकारी अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस का एक मामला दर्ज है। इस मामले की जांच का जिम्मा विजिलेंस इंस्पेक्टर मानसी जेना को दिया गया था। इसी मामले में संबद्ध अधिकारी के खिलाफ जांच बंद करने की खातिर उससे 10 लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। इस बारे में 12 मई के दिन विजिलेंस थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसपर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस की इंटरनल सेल की टीम ने 13 मई के दिन इंस्पेक्टर मानसी जेना और बिचौलिए मुकेश साहू को 10 लाख रुपए की रिश्वत वसूलते रंगेहाथ पकड़ा था।
Next Story





