ओडिशा
ओड़िशा न्यूज: इस जिले के सात अनुष्ठान प्रकृति मित्र सम्मान से नवाजे गए
Gulabi Jagat
7 Jun 2022 9:52 AM IST

x
ओड़िशा न्यूज
बामडा : भुवनेश्वर रवींद्र मंडप में राज्य सरकार के जंगल और परिवेश जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से राज्यस्तरीय विश्व परिवेश दिवस पर बामडा प्रखंड समेत संबलपुर जिला के सात अनुष्ठानों को प्रकृति मित्र सम्मान से नवाजा गया। जंगल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मोना शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विशेष अतिथि विभाग के निदेशक सुशांत नंद, राज्य संयोजक राजीव कुमार वशिष्ठ ने विश्व परिवेश पर अपना वक्तव्य रखा। कार्यक्रम में राज्य के 30 जिलों से 199 अनुष्ठान और व्यक्ति विशेष को प्रकृति मित्र सम्मान से नवाजा गया। इसमें संबलपुर जिला के सात अनुष्ठान को परिवेश सुरक्षा के लिए प्रकृति मित्र पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि मोना शर्मा ने बामडा प्रखंड तलीपत्थर ग्राम्य जंगल सुरक्षा कमेटी के सदस्य विजय इलोंग पूर्ति, नकटीदेऊल बटगांव कालेज के प्रिंसिपल रमेश कुमार अग्रवाल, जमनकिरा पंचायत सरकारी हाईस्कूल की प्रधान शिक्षिका सुजाता बेहेरा, रेढ़ाखोल महिला कालेज की प्रिंसिपल सुनीता मिश्र, संबलपुर आदर्श अनुष्ठान के सचिव प्रदीप बेहरा, संबलपुर नेताजी सुभाष बोस कालेज के एनएसएस संयोजक डॉक्टर विश्वमोहन जेना, कुचिंडा अरुणोदय मानसिक दिव्यांग विद्यालय के सचिव प्रदीप महाकुड को मानपत्र समेत 20 हजार रुपये का चेक भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में संयोजक राजीव कुमार वशिष्ठ ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
Next Story





