
x
ओड़िशा न्यूज
खस्सी।लादकर झारखंड से राउरकेला आ रही बोलेरो पिकअप वैन को बिसरा थाना की पुलिस ने डरेइकेला से जब्त करने के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में नाला रोड का मो इतआक, फिरोज खान व मो सागिर है। इनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कोर्ट चालान कर दिया है। बोलेरो पिकअप के जरिए झारखंड से 87 खस्सी को लाद कर राउरकेला लाया जा रहा था। बिसरा पुलिस ने गाड़ी को डरेइकेला के चौक के पास रोक कर दस्तावेजों की जांच की। लेकिन वैन में लदे खस्सी को लेकर चालक के द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस ने खस्सी समेत वैन को जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
Next Story





