ओडिशा

ओड़िशा न्यूज: गलियों में गश्त कर रही पीसीआर पुलिस

Gulabi Jagat
16 Jun 2022 1:59 PM IST
ओड़िशा न्यूज: गलियों में गश्त कर रही पीसीआर पुलिस
x
ओड़िशा न्यूज
राउरकेला : नगर में शांति बनाए रखने तथा 17 जून तक जारी धारा-144 के अनुपालन को लेकर राउरकेला पुलिस हर संभव कदम उठा रही है। इसके तहत शहर के पांच थाना अंचल की पीसीआर पुलिस दिन रात क्षेत्र में घूम-घूम कर हर गतिविधि पर नजर रख रही है। इसके साथ ही क्षेत्र में किसी भी अप्रियकर घटना से निपटने के लिए एक दूसरे से निरंतर संपर्क में रहते हैं। शहर के स्टेशन चौक, बिसरा चौक, मुख्य मार्ग समेत चाय-पान की दुकान, होटल, फास्ट फूड कार्नर में लोगों की अधिक देर तक भीड़ एकत्रित न होने पाए इस पर नजर रखी जा रही है। चौक चौराहे पर भीड देखने पर समुचित कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा शहर के संवेदनशील अंचलों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
Next Story