ओडिशा

ओड़िशा न्यूज: बुजुर्ग श्रमजीवी पदमा कुंभार सम्मानित

Gulabi Jagat
3 May 2022 12:51 PM IST
ओड़िशा न्यूज: बुजुर्ग श्रमजीवी पदमा कुंभार सम्मानित
x
ओड़िशा न्यूज
संबलपुर : पहली मई, अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर, उपनगर बुर्ला में गंडा समाज कल्याण परिषद की ओर से आयोजित समारोह में बुजुर्ग श्रमजीवी महिला पदमा कुंभार को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कल्याण परिषद की सदस्य जयंती हरिपाल की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में कल्याण परिषद के अध्यक्ष निहाल सिंह मुख्यअतिथि, सलाहकार चंद्रमणि बाग सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर श्रमिक दिवस के औचित्य पर प्रकाश डाला। इस समारोह में, कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष पुरंदर सुना, महासचिव अमीन महानंद, सहसचिव बबलू छत्रिया, कोषाध्यक्ष नीलांचल सुना, संगठन सचिव कुनू छत्रिया, सुनाराम नंद, वासुदेव लुहा, निराशी बारिक, यमुना सिका, सुभद्रा हरिपाल, विजया सुना और निवासिनी सुना समेत कई अन्य शामिल रहे।
Next Story