ओडिशा

ओड़िशा न्यूज: आइपीएल में सट्टेबाजी में एक गिरफ्तार

Gulabi Jagat
18 May 2022 6:44 PM IST
ओड़िशा न्यूज: आइपीएल में सट्टेबाजी में एक गिरफ्तार
x
ओड़िशा न्यूज
राउरकेला :आइपीएल सत्र के दौरान आनलाइन सट्टेबाजी के आरोप में रघुनाथपाली थाना पुलिस ने लेबर टूर्नामेंट के शांतिनगर इएसआइ गली निवासी विश्वजीत पंडा (26) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से छह मोबाइल जब्त किए हैं। इसके अलावा उसके पास से 28,600 नकद, बिस्वजीत पांडा का पैन कार्ड, दो कैलकुलेटर, तीन पेन, दो एटीएम कार्ड तथा एक एमआइ टीवी बरामद किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपित के दो बैक अकाउंट को फ्रीज कर दिए हैं। जिसमें से एक में 9,335 रुपये और दूसरे में 1,85,401 है। आरोपित के खिलाफ रघुनाथपल्ली थाने में केस नंबर 134 भादवि की धारा 294(ए)/420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया। जमानत न मिलने पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Next Story