
x
ओड़िशा न्यूज
कुआरमुंडा पुलिस चौकी अंतर्गत जमुनानाकी कोल्ड स्टोरेज के पास कार की टक्कर से आटो सवार चार लोग जख्मी हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक होने के कारण राउरकेला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ,द्वारा वाहनों को जब्त कर इसकी जांच शुरू की गई है। आटो व कार राष्ट्रीय राजपथ पर जा रहे थे। कोल्ड स्टोरेज के पास ओवरटेक करेन के दौरान कार आटो से टकरा गई। इसमें आटो सवार चार लोगों को चोट लगी। 50 वर्षीय महिला को गंभीर चोट लगने के कारण उसे इलाज के लिए राउरकेला के निजी अस्पताल में भेजा गया। सूचना मिलते ही कुआरमुंडा पुलिस वहां पहुंची और कार को जब्त कर लिया।
Next Story





