ओडिशा

ओड़िशा न्यूज: पांच घंटे बंद रही बिजली, राउरकेला स्टेशन में गर्मी से बेहाल रहे सभी यात्री

Gulabi Jagat
9 Jun 2022 10:14 AM IST
ओड़िशा न्यूज: पांच घंटे बंद रही बिजली, राउरकेला स्टेशन में गर्मी से बेहाल रहे सभी यात्री
x
ओड़िशा न्यूज
राउरकेला : चक्रध्रपुर रेल मंडल अंतर्गत राउरकेला माडल स्टेशन में बुधवार को पांच घंटे बिजली गुल रही। इससे यात्रियों को गर्मी से परेशान होना पड़ा। इन दिनों शहर का तापमान 42 डिग्री होने के साथ उमस के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। ऐसे में, राउरकेला स्टेशन में पांच घंटे बिजली कटने के कारण यात्री परेशान रहे। बता दें कि विगत दो दिनों से सभी ट्रेने एक घंटे से लेकर लगभग दो-दो घंटे लेट चल रही है। इससे यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में घंटों प्लेटफार्म में इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार को प्लेटफार्म संख्या-1,2,3,4,5 पर ट्रेन पकड़ने के लिए सैकड़ों यात्री पहुंचे हुए थे। इसी बीच बिजली गुल हो जाने से उन्हें गर्मी और उमस से जूझना पड़ा।
दुकान के सामने से बाइक चोरी: उदितनगर थाना अंतर्गत कचेरी रोड स्थित प्रतिष्ठित दुकान के सामने से बाइक चुरा ली गई। पुलिस इस संबंध में एक मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता के मुताबिक वह बाइक से उक्त प्रतिष्ठत में गए थे। दुकान के सामने उन्होंने बाइक खड़ी की थी। लौटने पर उन्हें बाइक नहीं मिली। आसपास खोज करने पर भी कुछ पता नहीं चलने पर इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई।
रेल यात्रियों से पानी के अधिक पैसे लेने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई
राउरकेला स्टेशन के स्टॉलों में यात्रियों से बोतल बंद पानी आदि सामग्री का निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे लेते तीन दुकानदारों को मंगलवार की शाम रंगेहाथ कामर्शियल विभाग की टीम ने पकड़ा। विभागीय टीम ने इन पर कार्रवाई के लिए विस्तृत रिपोर्ट चक्रधरपुर मुख्यालय को भेज दिया है। प्लेटफार्म संख्या- 1 में यात्रियों के बोतल बंद पानी में ओवर चार्ज (बोतल में अंकित मूल्य से अधिक) करने वाले ब्राह्मणी वेटिंग एसी पेड लाउंज के भीतर स्टाल, अमूल स्टॉल और एच व्हीलर स्टॉल के विरुद्ध् कामर्शियल विभाग की टीम ने कार्रवाई की है।
उल्लेखनीय है कि विगत 4 जून, शनिवार के दिन राउरकेला स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या- 1 पर पूर्वाह्न 11:27 बजे राजेंद्रनगर से दुर्ग जाने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस पहुंची थी। इस दौरान जीआरपी थाना के निकट इस ट्रेन के तीन जनरल बोगी के यात्री गर्मी से प्यासे पीने के पानी के लिए ब्राह्मणी वेटिंग एसी पेड लाउंज के निकट लगे नलों से पानी भरने आने पर सभी नल बंद मिले थे। इसी समय ब्राह्मणी वेटिंग एसी पेड लाउंज के भीतर स्टाल के एक कर्मचारी ने इन यात्रियों को बोतल बंद पानी 15 रुपये की जगह 20-20 रुपये में बेचा था। यह सामाचार दैनिक जागरण में पांच जून को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसका संज्ञान लेते हुए कामर्शियल विभाग की टीम के द्वारा जांच करने के बाद संबंधित स्टाल संचालकों के विरुद्ध् कार्रवाई करने के लिए आला अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।
Next Story