ओडिशा
ओड़िशा न्यूज : भक्तों को होंगे महाप्रभु के नव यौवन वेश के दर्शन, तमाम रीति नीति निर्धारित
Gulabi Jagat
28 Jun 2022 1:02 PM GMT

x
ओड़िशा न्यूज
कोरोना महामारी के कारण दो साल के बाद महाप्रभु जगन्नाथ जी के नव यौवन वेश का दर्शन बुधवार को भक्तों मिलेगा। बुखार से पीड़ित श्री विग्रह अब पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। पुरी जगन्नाथ मंदिर में विशेष रीति नीति सम्पन्न हो गई है, ऐसे में अब बुधवार को महाप्रभु जगन्नाथ जी अपने भक्तों को नव यौवन वेश में दर्शन देंगे। इसके बाद प्रभु का नेत्रोत्सव किया जाएगा। प्रभु के नव यौवन दर्शन के लिए श्रीमंदिर प्रशासन की तरफ से तमाम रीति नीति निर्धारित कर ली गई है। वहीं प्रभु के नव यौवन वेश दर्शन के लिए जगन्नाथ धाम में खासकर मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को सुबह 8 बजे से एक घंटे तक पारिमाणिक दर्शन होगा। इसके बाद 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक सर्वसाधारण दर्शन होगा। उसी तरह से दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक, शाम 6 बजे से 6:30 बजे तक सर्वसाधारण दर्शन होगा। रात 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट एवं रात 11:30 बजे से 12 बजे तक दर्शन दर्शन की व्यवस्था की गई है। विशेष नीति के लिए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं 3 बजे से 6 बजे तक दर्शन बंद रहेगा। शाम 6 बजकर 30 मिनट से रात 9 बजे तक एव रात 10:30 से 11:30 बजे तक भक्तों के लिए दर्शन की व्यवस्था की गई है।
यहां उल्लेखनीय है कि पुरी जगन्नाथ मंदिर पिछले 15 दिनों से भक्तों को महाप्रभु का दर्शन नहीं मिल रहा था। महाप्रभु बुखार से पीड़ित थे और उनका उपचार चल रहा था। इस समय के दौरान भक्त ब्रह्मगिरी में अलारनाथ भगवान का दर्शन करने जा रहे थे। महाप्रभु अब स्वस्थ हो गए हैं। प्रभु स्वस्थ होने के बाद भक्तों को नव यौवन वेश में दर्शन देंगे। महाप्रभु के नव यौवन वेश दर्शन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Gulabi Jagat
Next Story