ओडिशा

ओड़िशा न्यूज: इस अस्पताल में सुविधा बढ़ाए जाने को लेकर श्रमिक सभा का प्रदर्शन

Gulabi Jagat
31 May 2022 12:50 PM IST
ओड़िशा न्यूज: इस अस्पताल में सुविधा बढ़ाए जाने को लेकर श्रमिक सभा का प्रदर्शन
x
ओड़िशा न्यूज
राउरकेला : राउरकेला ईएसआइ माडल अस्पताल में रोगी सेवा बेहतर बनाने की मांग को लेकर सोमवार को सुंदरगढ़ जिला शिल्पांचल श्रमिक सभा में प्रदर्शन किया गया। साथ ही ईएसआइ के महानिदेशक, आंचलिक निदेशक, मेडिकल कमिश्नर तथा अस्पताल के अधीक्षक के नाम सुविधा बढ़ाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। शीघ्र ही मांगों पर विचार नहीं होने पर संगठन ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
महासचिव दिगंबर महंती की अगुवाई में संगठन की ओर से ईएसआइ माॅडल अस्पताल के समक्ष प्रदर्शन किया गया। संगठन की ओर से कहा गया कि इस अस्पताल पर चार लाख से अधिक बीमा कराने वाले लोग निर्भर हैं।
यहां अल्ट्रा साउंड, गंभीर एक्सरे, डिजिटल एक्स रे की सुविधा नहीं होने के कारण बाहर एक हजार से डेढ़ हजार रुपये में जांच कराना पड़ता है। ईएसआइ प्रबंधन की ओर से इसके बदले में 300 से 500 रुपये ही दी जाती है। अस्पताल में ईएनटी व ओएंडजी स्पेशलिस्ट नहीं होने के कारण लोगों को बाहर इलाज कराना पड़ता है। रक्तचाप व मधुमेह रोगियों का भी ठीक तरह से इलाज नहीं होने का आरोप लगाया गया है।
अस्पताल में शीघ्र आइसीयू व बर्न वार्ड खोल कर इलाज शुरु करने की मांग की गई है। नेत्र एवं दंत चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की मांग भी संगठन की ओर से की गई है। इसका शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इसमें श्रमिक नेता बासुदेव दास, सुनील ओराम, पिंकू जायसवाल, उमेश चंद्र नायक, टीकू मुखी, संजय खलको, संतोष भुइयां समेत अन्य लोगों ने अपनी मांगों को लेकर विचार रखे।
Next Story