ओडिशा

ओड़िशा न्यूज: आरएसपी दुर्घटना में दो अधिकारियों को चार्जशीट

Gulabi Jagat
3 Jun 2022 12:59 PM IST
ओड़िशा न्यूज: आरएसपी दुर्घटना में दो अधिकारियों को चार्जशीट
x
ओड़िशा न्यूज
राउरकेला : राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के ब्लास्ट फर्नेस-1 में कन्वेयर बेल्ट में फंसकर ठेका श्रमिक 22 वर्षीय रनसिरा मुंडारी की मृत्यु की जांच संयंत्र प्रबंधन की ओर से शुरू की गई है। संयंत्र के प्रभारी निदेशक अतनु भौमिक के निर्देश पर जांच कमेटी गठित की गई थी। कमेटी के द्वारा जांच कर रिपोर्ट सौंपी गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर संयंत्र प्रबंधन की ओर से ब्लास्ट फर्नेस के मैनेजर एसबी शतपथी एवं सीनियर मैनेजर सव्यसाची पटनायक को चार्जशीट किया गया है जबकि महाप्रबंधक एसके सिंह एवं सहायक महाप्रबंधक प्रभात कुमार, सहायक मैनेजर सिफ्ट तन्मय सिद्धार्थ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
राउरकेला इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-1 में तारिणी डोरा कंस्ट्रक्शन कंपनी में ठेका श्रमिक के रूप में रनसिरा मुंडारी काम करता था। विगत 30 मई की सुबह वह ए सिफ्ट की ड्यूटी में आया था। काम के दौरान करीब 8.15 बजे वह कन्वेयर बेल्ट में फंस गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। ठेका श्रमिक की मृत्यु पर श्रमिक संगठनों ने इसके लिए कंपनी प्रबंधन को ही जिम्मेदार ठहराया था। घटना को लेकरआरएसपी दुर्घटना में दो अधिकारियों को चार्जशीट
डीआइसी ने इसके जांच के निर्देश दिए थे। इसकी जांच के लिए तीन डीजीएम एवं एक सिफ्ट विभाग के अधिकारी को लेकर टीम गठित किया गया था। टीम के द्वारा घटनार की जांच करने के बाद डीआइसी को रिपोर्ट दिया गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर प्रबंधन की ओर से दो अधिकारियों को चार्जसीट किया गया है जबकि तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। श्रमिक संगठन की ओर से इसमें कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। स्थायी काम में स्थायी श्रमिकों के बजाय ठेका श्रमिकों से काम कराने के कारण इस तरह का हादसा होने का आरोप लगाया जा रहा है।
Next Story