ओडिशा

ओड़िशा न्यूज: इस वजह से दिल्ली गए मुक्तिकांत विश्वाल को आत्मदाह के प्रयास में किया गया गिरफ्तार

Gulabi Jagat
29 Jun 2022 11:43 AM GMT
ओड़िशा न्यूज: इस वजह से दिल्ली गए मुक्तिकांत विश्वाल को आत्मदाह के प्रयास में किया गया गिरफ्तार
x
ओड़िशा न्यूज
राउरकेला : राउरकेला में एम्स के अधीन सुपर स्पेशलियटी अस्पताल निर्माण की मांग को लेकर नई दिल्ली की पदयात्रा करने वाले मुक्तिकांत बिस्वाल ने विजय चौक के पास शरीर में डीजल डाल कर आत्महत्या करने की कोशिश की। दिल्ली पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया एवं कोर्ट में पेश करने के साथ ही इसकी जांच शुरू की है। राउरकेला स्थित इस्पात जनरल अस्पताल (आइजीएच) सुपर स्पेशलियटी अस्पताल को एम्स की शाखा बनाने की मांग को लेकर मुक्तिकांत ने पहली अप्रैल को दिल्ली की पदयात्रा शुरू की थी। वह कंधे में पुआल निर्मित शव एवं तिरंगा लेकर दिल्ली के लिए निकले थे। तब यह चर्चा का विषय बना था। दिल्ली पहुंचने के बाद सोमवार को उसने विजय चौक के पास शरीर में डीजल डालकर आत्महत्या की कोशिश की तब पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले वह द्वितीय ब्राह्मणी पुल व सुपर स्पेशलियटी अस्पताल निर्माण की मांग को लेकर दिल्ली की पदयात्रा की थी तब वह मीडिया में चर्चा में आए थे। विधानसभा चुनाव में राउरकेला विधानसभा सीट से कांग्रेस का टिकट दिया जा रहा था पर उसने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। अब दिल्ली की घटना को लेकर फिर एक बार मुक्तिकांत चर्चा में है।
Next Story