ओडिशा

ओड़िशा न्यूज: श्री श्री 1008 बाबा बासुकीनाथ कांवरिया संघ का जत्था रवाना

Gulabi Jagat
24 July 2022 11:30 AM IST
ओड़िशा न्यूज: श्री श्री 1008 बाबा बासुकीनाथ कांवरिया संघ का जत्था रवाना
x
ओड़िशा न्यूज
राउरकेला : श्री श्री 1008 बाबा बासुकीनाथ राउरकेला कांवरिया संघ के 55 कांवरियों का जत्था शनिवार को रवाना हुआ। यह जत्था तपस्विनी एक्सप्रेस से रांची फिर वहां से भागलपुर एक्सप्रेस से सुल्तानगंज पहुंचेगा। 24 जुलाई को गंगा नदी से जल लेकर कावड़ यात्रा की शुरुआत करेंगे। इनका पहला पड़ाव सुल्तानगंज से 18 किलोमीटर दूर अंबा में होगा। 25 को अंबा से अमरपुर, 26 को अमरपुर से बांका एवं बांका से बौसी, 27 को बौसी शिव पार्वती कैंप एवं शिव पार्वती कैंप से सिवान, 28 को सिवान से खुरमाहाट कैंप एवं खुरमा हाट से गोडा कैंप, 29 को गोंडा कैंप से होते हुए बाबा की नगरी बासुकीनाथ पहुंचेंगे। 29 की रात को मंदिर में मंडली बाबा का जलाभिषेक करेगी। 30 जुलाई को मंडली देवघर बाबा धाम दर्शन करके साउथ विहार से वापस शहर लौटेगी।
Next Story