ओडिशा
ओड़िशा न्यूज: साइबर अपराध को लेकर बंडामुंडा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
Gulabi Jagat
5 Jun 2022 3:31 PM IST

x
ओड़िशा न्यूज
साइबर अपराध को लेकर शनिवार को बंडामुंडा थाना प्रभारी बुलू स्वाई द्वारा डुमेरता के स्कूल टोला में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि फोन कॉल/ एसएमएस या अन्य किसी माध्यम से ओटीपी (वेरिफिकेशन कोड), यूपीआइ एमपीआइन, एटीएम पिन और सीवीवी किसी के साथ शेयर न करें। केवाईसी के लिए एसएमएस पर ध्यान ना दें और ना ही एसएमएस में दिए गए मोबाइल नंबर पर काल करें।
ओएलएक्स या अन्य आनलाइन शॉपिंग एप पर सामान खरीदते व बेचते समय रिक्वेस्ट मनी लिंक का इस्तेमाल न करें। एटीएम मशीन से पैसे निकालते समय या जमा करते समय किसी अनजान व्यक्ति से सहायता न लें। बिना गार्ड वाले एटीएम मशीन को इस्तेमाल करने से बचें व एटीएम पिन को हाथ से छिपाकर डालें और एटीएम पिन को समय-समय पर बदलते रहें। साथ ही ग्रामीणों को नशे से दूर रहने एवं बच्चों पर हमेशा नजर बनाए रखने की सलाह दी।
खासकर लड़कियों पर ज्यादा नजर रखे कि कहीं वे किसी गलत लोगों के संपर्क में ना आए। इस दौरान सब इंस्पेक्टर दीपुन दोलेई, बंडामुंडा सरपंच अनिता तिर्की, समिति सदस्य रबी नारायण माझी, छोटू महतो, रोशन केरकेट्टा, महेंद्र सरदार, प्रमाणिक आदि उपस्थित थे। युवती से एक लाख की ठगी : सदर थाना अंतर्गत भेड़ाबहाल गांव की युवती से दोस्ती बढ़ाने के बाद एक युवक ने एक लाख रुपये उधार लिए हैं। बार-बार मांगने के बावजूद रुपये नहीं लौटाने पर युवती ने थाने में इसकी शिकायत की है। भेड़ाबहाल गांव की बाबी ध्रुवा के साथ बीजाडीह गांव के सुरेश माझी की दोस्ती थी। आपसी लेन देन के दौरान सुरेश माझी ने बॉबी से एक लाख रुपये उधार लिए थे। इसके बाद वह बॉबी से दूरी बनाने लगा। मांगने पर वह बार बार टालता रहा। इससे परेशान होकर बॉबी ने थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी है।
आटो लूट के मामले में दो लोग गिरफ्तार : गड़ियाटोला चौक से आटो लूटने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में गांगाधरपाली निवासी शंभु बारिक व सत्य बारिक शामिल है। इनके पास से पुलिस ने चोरी समेत एक बाइक जब्त किया है। शिकायतकर्ता अपने आटो से गुड़िया टोला चौक से होकर जा रहा था। इस दौरान बाइक पर आए शंभु व सत्य ने उसे रोक कर आटो छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आटो बरामद कर लिया है।
Next Story





