ओडिशा
ओड़िशा न्यूज: असहाय की मदद को आगे आए आशु, पार्थिव शरीर एंबुलेंस से भेजवाया दूसरे राज्य
Gulabi Jagat
14 Jun 2022 6:15 PM IST

x
ओड़िशा न्यूज
राउरकेला : ब्राह्मणीतरंग थाना अंचल के पहाड़ी बार के निकट मृत मिले बिहार के नवादा जिला के लखीसराय निवासी मो. इसराइल को उसके पैतृक गांव भिजवाने के लिए नाला रोड कुरैसी मोहल्ला निवासी आशु कुरैशी ने एंबुलेंस की व्यवस्था की। शुक्रवार को वेदव्यास के पहाड़ी बार के पास मो. इसराइल का शव लावारिश हालत में मिला था। इसकी खबर मिलने पर आशु घटनास्थस पहुंचे तथा अपने साथियों की मदद से मृतक न केवल पहचान कराई बल्कि संबलपुर में रहने वाले उसके रिश्तेदार मो. सुराब और मो. आफताब को बुलवाया। उन्होंने बताया कि मो. इसराइल घूम-घूम कर चप्पल बेचता था।
ब्राह्मणीतरंग पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उन्हें सौंप दिया। लेकिन लखीसराय शव ले जाने में मृतक के भाईयों द्वारा आर्थिक तंगी का हवाला देने पर आशु ने एक एंबुलेंस की व्यवस्था कराने के साथ पूरा खर्च वहन किया।
Next Story





