ओडिशा

ओड़िशा न्यूज: आनंद बांद्रा सहकर्मियों की शुभकामनाएं ले गए चक्रधरपुर

Gulabi Jagat
12 Jun 2022 9:57 PM IST
ओड़िशा न्यूज: आनंद बांद्रा सहकर्मियों की शुभकामनाएं ले गए चक्रधरपुर
x
ओड़िशा न्यूज
बंडामुंडा : शहर स्थित रेलवे टीआरडी कार्यालय में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विभाग के आनंद मोहन बांद्रा को चक्रधरपुर तबादला होने पर उन्हें फूल गुलदस्ता व उपहार का भेंट दिया गया। साथ ही सहकर्मियों ने आनंद के कार्यकाल का सराहना किया। इसके साथ ही मौजूद कर्मचकरियों ने अपने एक श कर्मी काली मिंज के देहांत होने पर उनको श्रद्धांजलि भी अर्पित किए है। काली मिंज बीमार होने के कारण वे दक्षिण पूर्व रेलवे के गार्डन रिच अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार के दिन उनकी मौत हो गई है। इस दौरान विभाग के एसएसई बिके खटूआ,अनंत कुमार,सरोज बांड्की, सुनील कुमार,अरबी राम,मनोज कुमार कन्हैई,एस दास,राजेश पाल,एसके मंडल,एस खाखा,एमके परिडा, पीके पात्र आदि मौजूद थे।
Next Story