
x
Odisha ओडिशा: ओडिशा के कटक जिले में काठजोड़ी नदी पर पुल निर्माण के दौरान शनिवार को कंक्रीट का स्लैब गिरने से एक इंजीनियर और दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका यहां एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है। कटक के पुलिस उपायुक्त खिलारी ऋषिकेश ध्यानदेव ने बताया कि स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और मजदूरों को बचाया।
उन्होंने कहा, "एक बड़ा कंक्रीट स्लैब उठाते समय क्रेन में खराबी आ गई, जिसके कारण वह मजदूरों और इंजीनियर पर गिर गया।" डीसीपी ने बताया कि इस दुर्घटना का वास्तविक कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना की जांच के आदेश दिए ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन को घायलों से मिलने का निर्देश दिया है। माझी ने घटना में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बीजू जनता दल (BJD) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने मौतों पर शोक व्यक्त किया और घायल श्रमिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस बीच, कटक के मेयर और बीजेडी नेता सुभाष सिंह ने एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में घायल श्रमिकों से मुलाकात की और आरोप लगाया कि यह दुर्घटना सरकार की घोर लापरवाही के कारण हुई।
TagsOdishaपुलनिर्माणहादसा3 मौतOdishabridgeconstructionaccident3 people diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





