ओडिशा

ओडिशा: इंडक्शन फर्नेस में दुर्घटना, जख्मी श्रमिक की मौत

Gulabi Jagat
13 July 2022 4:00 PM IST
ओडिशा: इंडक्शन फर्नेस में दुर्घटना, जख्मी श्रमिक की मौत
x
ओडिशा न्यूज
राउरकेला : बड़गांव थाना अंतर्गत मनोहरपुर गांव निवासी टिकेश्वर नायक रेंगाली स्थित बिराज स्टील के इंडक्शन फर्नेस में दुर्घटना में जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए बुर्ला मेडिकल कालेज अस्पताल से एम्स दिल्ली भेजा गया था जहां उसकी मृत्यु हो गई। बिराज स्टील के इंडक्शन फर्नेस में काम करने के दौरान 19 अप्रैल को हादसा हुआ था। इसमें टिकेश्वर नायक को गंभीर चोट लगी थी। उसे इलाज के लिए बुर्ला मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया था। वहां उसकी हालत नाजुक होने के कारण दिल्ली एम्स भेजा गया। वहां शुक्रवार को उसकी मृत्यु हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पिता प्रदीप नायक के साथ गांव के लोग रेंगाली पहुंचकर मुआवजा देने की मांग की। इस संबंध में रेगाली थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। शव को दिल्ली से गांव लाया जा रहा है।

Next Story