
x
Odisha ओडिशा:ओडिशा के ढेंकानाल जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। हिंडोल थाना क्षेत्र में कुछ अज्ञात लोगों ने 7 साल की मासूम के साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया है। आरोपियों ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया और तड़पती हालत में उसे पत्तों से ढककर भाग गए। इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मासूम के साथ हुए अनाचार के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा है। जानकारी के मुताबिक जब बच्ची खेलते समय लापता हो गई तो परिजनों ने उसकी तलाश की।
कुछ देर बाद वह गांव के पास एक पेड़ के नीचे गंभीर हालत में मिली। घटना की जानकारी होते ही परिजन उसे तुरंत हिंडोल अस्पताल ले गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अंगुल जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही हिंडोल पुलिस और साइंटिफिक टीम एसडीपीओ और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी
TagsOdishaमासूमहैवानियतinnocentbrutalityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





