ओडिशा

Odisha Crime: युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका

Bharti Sahu 2
5 Oct 2024 8:13 AM IST
Odisha Crime: युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका
x
Odisha Crime: कटक में शुक्रवार को नर्गुंड रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से दहशत फैल गई. मृतक की पहचान तिरुपति रेड्डी के रूप में हुई
शक है कि रेड्डी की हत्या कर उसे रेलवे ट्रैक पर फेंका गया, क्योंकि उसके दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए पाए गए, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या क्यों की गई,जानकारी के अनुसार, युवक रात 9 बजे के आसपास अपने घर आया था और फिर काम पर वापस लौट गया. परिवार के सदस्यों ने बताया कि रेड्डी घर आया और जल्दी ही कुछ खाने-पीने का सामान लेकर वापस चला गया, मृतक की मां ने कहा, “मेरा बेटा एक कंपनी में मैकेनिक का काम करता था. वह ज्यादातर समय कंपनी में ही रहता था. वह कल घर आया था और थोड़ी देर बाद अपने साथियों के लिए खाना लेकर चला गया. सुबह हमें इस हादसे के बारे में पता चला| युवक की मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जांच में जुटी हुई है|
Next Story