
x
Odisha ओडिशा: ओडिशा के पुरी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक समुद्र तट के पास 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी कि उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। दरअसल, यह पूरी घटना शनिवार दोपहर पुरी जिले के ब्रह्मगिरी थाना क्षेत्र में बलिहारचंडी मंदिर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय लड़की और उसका पुरुष साथी कुछ समय साथ बिताने के लिए मंदिर के पास एक जगह गए थे। इस दौरान स्थानीय युवकों ने उनकी तस्वीरें खींच लीं और वीडियो बना लिया। इसके बाद लड़की के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।
लड़की द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि स्थानीय युवकों ने लड़की और उसके साथी से पैसे मांगे। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो समूह के दो लोगों ने छात्रा के साथ बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार, समूह के अन्य सदस्यों ने सामूहिक बलात्कार से पहले पीड़िता के साथी के हाथ बांध दिए थे।
पुलिस ने बताया कि यह घटना पिछले शनिवार की है। हालांकि, कथित बलात्कार के सदमे से उबरने के बाद पीड़िता ने सोमवार शाम पुलिस में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि युवती की मेडिकल जांच कराई गई है। बता दें कि इससे पहले 15 जून को ओडिशा के गंजम जिले के गोपालपुर समुद्र तट पर एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। इस सिलसिले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
Next Story





