
x
Odisha ओडिशा: ओडिशा के मलकानगिरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खेलते समय एक 3 साल के बच्चे का सिर स्टील के बर्तन में फंस गया। इसके बाद बच्चा रोने लगा। काफी मशक्कत के बाद भी बच्चे का सिर बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर दमकल केंद्र पहुंचे। यहां करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार दमकल की टीम ने कटर से बर्तन काटकर बच्चे की जान बचा ली।
दमकल अधिकारियों ने अभिभावकों को आगाह किया है कि छोटे बच्चों को घर में नई चीजों से खेलने देते समय सावधानी बरतें, क्योंकि ऐसी घटनाएं कुछ ही मिनटों में खतरनाक रूप ले सकती हैं। राहत की बात यह रही कि बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। अगर यह मदद समय पर नहीं मिलती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
TagsOdishaबच्चेसिरबर्तनOdishachildheadutensil जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





