
x
Odisha ओडिशा: ओडिशा के पुरी के सत्यबारी में स्थित एक होटल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है, जहां होटल को बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से इस होटल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। रेस्टोरेंट पर 'मटन' करी में गाय का मांस (बीफ) मिलाने का आरोप लगाया गया है। इस आरोप में इस होटल को बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मटन की जगह बीफ देने का आरोप
दावा करने वाले व्यक्ति को मवेशी तस्करी के खिलाफ अभियान के दौरान गश्ती दल ने पकड़ा था। उसने विशेष रूप से एक पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले एक होटल का नाम लिया, जो स्थानीय लोगों और राहगीरों के बीच बकरे के मांस (मटन) से बने खाने के लिए काफी मशहूर है। इस पर गाय के मांस से बना खाना परोसने का आरोप है।
अब इस होटल को सील कर दिया गया है। इस मामले को लेकर जिला कलेक्टर सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने बताया कि प्रशासन ने इस पर तुरंत कार्रवाई की। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होटल को सील किया गया। क्योंकि मामला लोगों की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा था। इसलिए मामले में तुरंत कार्रवाई की गई। रेस्टोरेंट में मटन के नाम पर लोगों को बीफ परोसा जा रहा था, जिसे लेकर बवाल मच गया। सड़क किनारे होने की वजह से यह होटल काफी मशहूर भी है। ऐसे में आरोप के बाद होटल को सील कर दिया गया।
TagsOdishaमटनबीफहोटलबवालOdishaMuttonBeefHoteluproarजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





