
x
Odisha accident : ओडिशा में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। राष्ट्रीय राजमार्ग 316 पर मंगलपुर के पास जमालपुर इलाके में हुए इस हादसे में दो महिलाओं की जान चली गई। मृतकों में एक महिला पत्रकार शीला पटनायक भी शामिल हैं, जो एक प्रमुख ओड़िया न्यूज़ चैनल में कार्यरत थीं। दूसरी महिला की पहचान अभी आधिकारिक तौर पर नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं स्कूटी से भुवनेश्वर से पुरी की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार एक निजी बस ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मंगलपुर के पास सड़क पर फैली रेत भी हादसे की एक बड़ी वजह मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि रेत के कारण स्कूटी फिसल गई, और तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दूसरी महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही पिपिली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल भेजा गया। बस चालक साखीगोपाल थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है |
TagsOdishaaccidentबसटक्कराईस्कूटीदोमौतOdishabuscollisionscootertwodeaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





