
x
Odisha Accident: ओडिशा के जाजपुर जिला में गुरुवार सुबह एक रेल घटना सामने आई। जखपुरा स्टेशन के पास चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस ट्रेन के तीन कोच पटरी से उतर गए। यह घटना सुबह करीब 08:51 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, ट्रेन यार्ड क्षेत्र से गुजर रही थी और उस समय उसकी रफ्तार काफी धीमी थी। डिरेल हुए कोचों में एक एसी कोच और दो जनरल कोच शामिल हैं। घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया।
रेलवे ने इस मामले में एक आधिकारिक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा,“ ट्रेन संख्या 22611 चेन्नई–न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस का जाजपुर यार्ड में सुबह 08:51 बजे मामूली डिरेलमेंट हुआ। इस दौरान एक एसी कोच और दो जनरल कोच पटरी से उतरे। घटना के समय ट्रेन बहुत धीमी गति से चल रही थी। इस हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं गई है और न ही कोई घायल हुआ है।” रेलवे ने आगे अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया,“यात्री ट्रेन संचालन पूरी तरह सामान्य है। प्रभावित यात्रियों को उचित रूप से समायोजित किया जा रहा है। डिरेल हुए कोचों को अलग किया जा रहा है और यात्रियों की सुविधा के लिए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।”
रेलवे के मुताबिक, सूचना मिलते ही भुवनेश्वर और खुर्दा रोड से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन और खुर्दा रोड से एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल इक्विपमेंट को सुबह 08:53 बजे घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया। इसके साथ ही भद्रक से भी एक रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया है। रेलवे ने यह भी कहा,“वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और बहाली एवं सुरक्षा से जुड़े सभी कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। डिरेलमेंट के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की जानकारी समय पर साझा की जाएगी।” फिलहाल इस घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। डिरेलमेंट की सटीक वजह का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
TagsOdishaAccidentChennai Central Expresspanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





