
x
Odisha ओडिशा : ओडिशा के राउरकेला में शनिवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा होने से बाल-बाल बच गया। इंडिया वन एयर का एक 9-सीटर चार्टर्ड विमान उड़ान भरने के महज 10-15 किलोमीटर बाद जालदा (लाठीकाटा क्षेत्र) के पास एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।विमान ने राउरकेला से भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरी थी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हवा में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग (Emergency Landing) की कोशिश की, लेकिन विमान तेजी से नीचे आकर खेत में गिर गया।
विमान में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें 4 यात्री और 2 क्रू मेंबर शामिल थे।हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन टीमें और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। विमान में सवार सभी छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नागरिक उड्डयन विभाग ने हादसे के सटीक कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।
TagsOdishaउड़ानक्रैशप्लेनOdishaflightcrashplane जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





