ओडिशा

Odisa Accident: भीषण हादसा, तेल टैंकर ने बस को मारी टक्कर

Bharti Sahu 2
23 Aug 2024 3:16 AM GMT
Odisa  Accident: भीषण हादसा, तेल टैंकर ने बस को मारी टक्कर
x
Odisa Accident: ओडिशा के गंजाम जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि लगभग 20 यात्री घायल हो गए हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस के जरिए सभी घायलों को बरहमपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। घायल यात्रियों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, घटना गजाम जिले के हिंजिली थाना क्षेत्र के सम्बरझोल कंजुरू चौक पर हुई है। तेल टैंकर एक ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान, सामने से आ रही यात्री बस से उसकी भीषण टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। दोनों गाड़ियां सड़क किनारे मौजूद चाय की दुकान पर चढ़ गई। इससे चाय की दुकान पर बैठे तीन व्यक्ति और बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार 20 यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा काफी बड़ा हो सकता है। राहत की बात यह है कि 20 के करीब यात्री घायल हैं, लेकिन अधिकांश खतरे के बाहर हैं। कुछ की हालत गंभीर है। बरहमपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है।
Next Story