ओडिशा

Jagannath Rath Yatra 2025: पुरी में फिर गूंजेगा जय जगन्नाथ, आज से शुरू हो रही है दिव्य रथ यात्रा

Sarita
27 Jun 2025 6:09 AM IST
Jagannath Rath Yatra 2025: पुरी में फिर गूंजेगा जय जगन्नाथ, आज से शुरू हो रही है दिव्य रथ यात्रा
x
Jagannath Rath Yatra 2025: भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक एकता के अनूठे संगम के साथ विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा आज से पुरी की पावन धरती पर शुरू हो रही है। यह रथ यात्रा आषाढ़ शुक्ल द्वितीया से शुरू होकर नौ दिनों तक चलेगी, जिसमें भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ गुंडिचा मंदिर (अपनी मौसी के घर) के लिए प्रस्थान करेंगे।रथ यात्रा हिंदू धर्म की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक यात्राओं में से एक है।
इस दिन तीनों देवता अपने-अपने रथों पर सवार होकर भक्तों के साथ नगर भ्रमण करते हैं, जिससे हर भक्त को भगवान के प्रत्यक्ष दर्शन का अवसर मिलता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान के रथ को खींचने या छूने वाले भक्तों को पुण्य, मोक्ष और भगवान का विशेष आशीर्वाद मिलता है।हर साल विशेष रूप से चयनित जंगलों की पवित्र लकड़ी से रथों को नए सिरे से बनाया जाता है। पुरी के पारंपरिक कारीगर, जिन्हें "महाराणा" और "भुइयां" कहा जाता है, रथ निर्माण की पीढ़ियों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हैं।
Next Story