ओडिशा

बड़बहाल गांव में घर में सो रही महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में हुई भर्ती

Gulabi Jagat
26 Jun 2022 2:23 PM IST
बड़बहाल गांव में घर में सो रही महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में हुई भर्ती
x
घर में सो रही महिला को सांप ने डसा
बणई थाना क्षेत्र के केन्द्रीकला पंचायत के बड़बहाल गांव में घर में सो रही महिला को सांप ने डस लिया। इसका पता चलने पर परिवार के लोग उसे अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। बड़बहाल गांव निवासी सस्मिता किसान की शादी गुरुंडिया थाना क्षेत्र के बलिया कंसर गांव में हुई है। दो दिन पहले वह अपने मायके आयी थी। वह रात को घर में चारपाई पर सो रही थी। उसका हाथ नीचे जमीन पर सट रहा था। रात को उसे किसी जहरीले सांप ने डस लिया। परिवार के लोग उसे पहले बणई अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद राउरकेला सरकारी अस्पताल स्थानांतरित किया गया है।
Next Story