ओडिशा
संबलपुर में हादसे के बाद ट्रक में आग लगने से चालक जिंदा जल गया
Gulabi Jagat
8 Feb 2023 4:59 PM IST

x
संबलपुर, आठ फरवरी (भाषा) संबलपुर जिले के रायराखोल थाना क्षेत्र के तेरेबेड़ा के पास बुधवार की तड़के एक दर्दनाक हादसे में ट्रक में आग लगने से चालक की झुलसकर मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार वाहन चलाते समय चालक के सो जाने के बाद ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया. टक्कर के बाद ट्रक के इंजन वाले हिस्से में आग लग गई और उसका चालक वाहन के अंदर ही जिंदा जल गया।
हालांकि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आग पर काबू नहीं पा पाने के कारण राहगीरों में अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। टीम ने ट्रक से शव बरामद किया। गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से खाक हो गया है।
Tagsआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरेसंबलपुरहादसे के बाद ट्रक में आग लगने से चालक जिंदा जल गया
Next Story





